सीएम ने की परिबाहा मुखोपाध्याय से मुलाकात

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार घायल डॉक्टर परिबाहा मुखोपाध्याय से अस्पताल में जाकर मुलाकात की. परिबाहा के साथ मुलाकात के दौरान सीएम ने अस्पताल के चेयरमैन रवीन सेन गुप्ता और अन्य चिकित्सकों से बातचीत की. उन्होंने जूनियर डॉक्टर की सेहत का जायजा लिया. सीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी अस्पताल […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार घायल डॉक्टर परिबाहा मुखोपाध्याय से अस्पताल में जाकर मुलाकात की. परिबाहा के साथ मुलाकात के दौरान सीएम ने अस्पताल के चेयरमैन रवीन सेन गुप्ता और अन्य चिकित्सकों से बातचीत की. उन्होंने जूनियर डॉक्टर की सेहत का जायजा लिया. सीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल से निकलने के दौरान सीएम ने कहा कि परिबाहा की सेहत में सुधार हो रहा है. उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जायेगी.

ज्ञात हो कि एनआएस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर परिबाहा की चिकित्सा महानगर के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस में चल रही है.
उधर, अस्पताल के चेयरमैन डॉ रवीन सेनगुप्ता ने बताया कि अब परिबाहा खतरे से बाहर है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जल्द ही वह एनआरएस पहुंच कर अपने मरीजों की चिकित्सा भी करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >