महानगर सहित जिलों मेंं होगी भारी बारिश

कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली और नादिया जिले में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण बंगाल के ज्यादातर स्थानों पर 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना है.कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती […]

कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली और नादिया जिले में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण बंगाल के ज्यादातर स्थानों पर 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना है.कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से असम तक एक निम्नदबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर से गुजर रहा है. परिणामस्वरूप, पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक बारिश होगी. इसके अलावा बांग्लादेश में भी एक चक्रवात तैयार हुआ है. इस वजह से बांग्लादेश से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में अधिक बारिश होगी.
मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस था. अब तक बारिश 3.4 मिमी हुई है. अगले 48 घंटों में तापमान सामान्य के करीब रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >