उदयनारायणपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़

हावड़ा : उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत कुमीरपाड़ा गांव में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में भाजपा का झंडा लगा दिया. स्थानीय विधायक समीर कुमार पांजा […]

हावड़ा : उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत कुमीरपाड़ा गांव में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में भाजपा का झंडा लगा दिया.

स्थानीय विधायक समीर कुमार पांजा ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला गया था. विजय जुलूस खत्म होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां रखे टीवी, कुर्सी सहित अन्य सामान तोड़ दिये.
श्री पांजा ने कहा कि सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि उलबेड़िया लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार साजदा अहमद दो लाख अधिक वोट से विजयी हुई हैं. भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है. उदयनारायणपुर विधानसभा केंद्र से भी तृणमूल कांग्रेस ने लीड दिया है. हार के बावजूद विजय जुलूस निकालने का कोई मकसद नहीं है.
सिर्फ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए जुलूस निकाला गया. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे. दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अनुपम मल्लिक ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है. विजय जुलूस भाजपा कब निकालेगी, इसका फैसला तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को तय करने का हक नहीं है. चूंकि लोकसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार हुई है और 18 सीटों पर भाजपा विजयी रही, यही कारण है कि तृणमूल नेता बौखला गये हैं.
तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला
हुगली. आरामबाग के आरांडी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर हमला किया गया. घटना रविवार की है. हमले में तृणमूल कांग्रेस के तीन समर्थक घायल हो गये. उनके नाम राजकुमार बाउरी, दीपंकर बाउरी और मानिक बाउरी बताये गये हैं. तीनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने हमले का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया है. हालांकि आरोप को आधारहीन बताते हुए भाजपा के आरामबाग सांगठनिक जिला अध्यक्ष विमान घोष ने कहा है कि मामला तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की आपसी रंजिश का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >