सेवानिवृत सरकारी कर्मियों को 2100 रुपये पूजा बोनस

26 हजार से कम पेंशन पानेवाले कर्मचारियों को मिलेगा लाभ कोलकाता : राज्य सरकार ने सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को पेंशन देने की घोषणा की. शुक्रवार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को 2100 रुपये बोनस देने का एलान किया. यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी मासिक पेंशन 26000 रुपये से कम है. मुसलिम […]

26 हजार से कम पेंशन पानेवाले कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कोलकाता : राज्य सरकार ने सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को पेंशन देने की घोषणा की. शुक्रवार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को 2100 रुपये बोनस देने का एलान किया. यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी मासिक पेंशन 26000 रुपये से कम है. मुसलिम कर्मचारियों को ईद के पहले व अन्य कर्मचारियों को पूजा के पहले यह बोनस मिलेगा.
यह जानकारी वित्त विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है. इसके साथ ही वित्त विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुसलिम कर्मचारियों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गयी है. जिन-जिन मुसलिम सरकारी कर्मचारियों का वेतन 30 हजार रुपये से कम है, वह एडहॉक बोनस के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह लाभ अन्य समुदाय के लोगों को भी मिलेगा. इसके लिए उन्हें अपने विभाग में आवेदन करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >