ईद तक छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे बाजार

कोलकाता : ईद को लेकर खरीदारी शुरू हो गयी है. महानगर के धर्मतल्ला, न्यू मार्केट, इंटाली आदि बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमर रही है. ऐसे में महानगर के दो बाजारों को रविवार के अलावा छुट्टीवाले दिन भी खुला रखा जायेगा. इन दो बाजारों में न्यू मार्केट एवं इंटॉली मार्केट शामिल हैं. रविवार को […]

कोलकाता : ईद को लेकर खरीदारी शुरू हो गयी है. महानगर के धर्मतल्ला, न्यू मार्केट, इंटाली आदि बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमर रही है. ऐसे में महानगर के दो बाजारों को रविवार के अलावा छुट्टीवाले दिन भी खुला रखा जायेगा. इन दो बाजारों में न्यू मार्केट एवं इंटॉली मार्केट शामिल हैं. रविवार को इन बाजारों को बंद रखा जाता है.

ऐसे में इन बाजारों की ओर से कोलकाता नगर निगम से आवेदन किया गया था कि रविवार व छुट्टीवाले दिन भी इन बाजारों को खुला रखा जाये जिसके बाद निगम की ओर यह फैसला लिया गया. यह जानकारी निगम के चीफ मैनेजर (मार्केट) मुकुल रंजन बराई ने दी.

न्यू मार्केट में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी :
न्यू मार्केट में महिला ग्राहकों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. यहां मार्केटिंग के लिए पहुंचनेवाली महिला ग्राहकों के लिए तीन अस्थायी महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. श्री बराइ ने कहा कि फिलहाल तीन महिला सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ और महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >