प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी ममता बनर्जी

– 30 मई को शाम सात बजे प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता : लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कट्टर प्रतिद्वंद्वि रहीं मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगी. सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को नबान्न में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ […]

– 30 मई को शाम सात बजे प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कट्टर प्रतिद्वंद्वि रहीं मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगी. सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को नबान्न में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने के बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र भेजा गया था.

उन्होंने निश्चय किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगी. इसकी सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गयी है. यह शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को शाम सात बजे दिल्ली में होगा. केंद्र सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है.

दूसरी ओर, कोलकाता नगर निगम की ओर से 30 मई को पार्क सर्कस मैदान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर अब यह इफ्तार पार्टी 30 मई की जगह तीन जून को होगा. इसकी सूचना कोलकाता नगर निगम को दे दी गयी है. सुश्री बनर्जी प्रत्येक वर्ष निगम द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >