चौथा चरण : 68 उम्मीदवारों में से 14 के खिलाफ आपराधिक मामले

कोलकाता : राज्य में चौथे चरण के दौरान आठ लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. इन आठ सीटों पर कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें से 14 अर्थात् लगभग 21 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं, 12 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह जानकारी […]

कोलकाता : राज्य में चौथे चरण के दौरान आठ लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. इन आठ सीटों पर कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें से 14 अर्थात् लगभग 21 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं, 12 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह जानकारी गुरुवार को वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाॅच की संयोजक उज्जैनी हलीम ने महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि चौथे चरण की आठ सीटों पर भाजपा के आठ, कांग्रेस के आठ, तृणमूल के आठ, माकपा के सात, निर्दलीय से सात व अन्य पार्टियों से 28 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा के चार, माकपा के छह, कांग्रेस व तृणमूल के एक-एक व निर्दल के दो उम्मीदवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा के तीन, माकपा के पांच और कांग्रेस व तृणमूल के एक-एक उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की सुनवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >