मलेरिया उन्मूलन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

कोलकाता : विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के उन्मूलन के लिए पश्चिम बंगाल सरकार प्रतिबद्ध है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय में वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए संयुक्त […]

कोलकाता : विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के उन्मूलन के लिए पश्चिम बंगाल सरकार प्रतिबद्ध है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय में वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्य योजना (जेएपी) बनायी है, जिसमें मलेरिया भी शामिल है. इससे पहले कभी भी वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने के लिए कर्मियों की इतनी बड़ी तैनाती नहीं की गयी है.

यह हमारी मलेरिया उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उल्लेखनीय है कि पूरे विश्व की 3.3 अरब जनसंख्या में लगभग 106 देश ऐसे हैं, जिनमें मलेरिया का खतरा है. वर्ष 2012 में मलेरिया के कारण लगभग 6,27,000 मृत्यु हुई, जिनमें से अधिकतर अफ्रीकी, एशियाई, लैटिन अमेरिकी बच्चे शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >