इमारत से गिरी महिला, हालत गंभीर

रिजेंट पार्क इलाके के नेहरू कॉलोनी की घटना महिला के घरवालों से पुलिस कर रही है पूछताछ कोलकाता : बहुमंजिली इमारत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का नाम सुष्मिता नस्कर (50) है. घटना रिजेंट पार्क इलाके के नेहरू कॉलोनी के अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में बुधवार सुबह 10.30 […]

रिजेंट पार्क इलाके के नेहरू कॉलोनी की घटना

महिला के घरवालों से पुलिस कर रही है पूछताछ
कोलकाता : बहुमंजिली इमारत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का नाम सुष्मिता नस्कर (50) है. घटना रिजेंट पार्क इलाके के नेहरू कॉलोनी के अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में बुधवार सुबह 10.30 बजे की है.
जानकारी के मुताबिक सुबह अचानक तीसरे तल्ले से जमीन पर गिरकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. तुरंत उसे एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक उनका इलाज शुरू कर दिये हैं. वह ऊंचाई से कैसे गिरी, उसे किसी ने धक्का तो नहीं दे दिया, उसके होश में आने पर इसका खुलासा हो सकेगा. रिजेंट पार्क थाने की पुलिस घरवालों से इस मामले में पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >