एक साल तक नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

कोलकाता : एक व्यक्ति ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक साल तक यौन शोषण किया. इसे लेकर उक्त महिला ने विधाननगर महिला थाने में उस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी का नाम देबाशीष बसु है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देबाशीष बसु के […]

कोलकाता : एक व्यक्ति ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक साल तक यौन शोषण किया. इसे लेकर उक्त महिला ने विधाननगर महिला थाने में उस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

आरोपी का नाम देबाशीष बसु है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देबाशीष बसु के खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि ये दोनों उसके पारिवारिक मित्र की तरह थे और पारिवारिक मित्रता का फायदा उठाते हुए उनकी नाबालिक बेटी को बहलाकर उसका एक साल तक यौन शोषण किया गया. पूरे मामले का पता चलने पर आरोपी ने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीर को वायरल करने की धमकी दी और मामले को गुप्त रखने को कहा. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >