छिनताई के मामले में चार गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के लेक थानांतर्गत प्रिंस अनवर साहा रोड इलाके में हुई एक छिनताई मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों के नाम मोहम्मद एस. परवेज, शेख रिजवान, मोहम्मद दानिश और आयुश खान है. पुलिस के मुताबिक, आयुश इंटाली का और बाकी सारे नारकेलडांगा के रहने वाले हैं. […]

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के लेक थानांतर्गत प्रिंस अनवर साहा रोड इलाके में हुई एक छिनताई मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों के नाम मोहम्मद एस. परवेज, शेख रिजवान, मोहम्मद दानिश और आयुश खान है. पुलिस के मुताबिक, आयुश इंटाली का और बाकी सारे नारकेलडांगा के रहने वाले हैं.

गत 3 अप्रैल को देर रात छिनताई की घटना हुई थी. सुमित चक्रवर्ती ने लेक थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि देर रात को उससे चार लोगों ने मिलकर छिनताई की थी. 15 सौ रुपये नकदी, एटीएम और मोबाइल फोन छिनताई कर लिया गया था. चारों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >