नागराकाटा : नागराकाटा थाना क्षेत्र के सुखानी विजय नगर निवासी एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. मृत व्यक्ति का नाम यादव साह (48) है, जो फालाकाटा ब्लॉक के जटेश्वर का रहने वाला बताया जाता है. मृतक के जेब से एक सुसाइच नोट मिला है, जिसमें उसने प्रेमिका को खुश रखने के लिये आत्महत्या करने की बात कही है.
संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला व्यक्ति का शव
नागराकाटा : नागराकाटा थाना क्षेत्र के सुखानी विजय नगर निवासी एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. मृत व्यक्ति का नाम यादव साह (48) है, जो फालाकाटा ब्लॉक के जटेश्वर का रहने वाला बताया जाता है. मृतक के जेब से एक सुसाइच नोट मिला है, जिसमें उसने […]

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक यादव साह नागराकाटा थाना के निकट सुखानी विजय नगर निवासी अमित प्रसाद के घर से लटका हुआ अवस्था में बरामद किया गया है.
शव के पास एक जहर का बोतल और एक सुसाइट नोट भी बरामद किया गया है. वहीं यादव के परिवारवालों ने हत्या कर शव लटकाने का दावा किया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दिया है. जानकारी के अनुसार यादव बाजार में घुमकर बादाम बिक्री किया करता था.
गत शुक्रवार को भी उसे नागराकाटा हाट में बादाम बिक्री करते देखा गया था. लेकिन रविवार को नागराकाटा के व्यापारी अमित प्रसाद के घर झुलते हुए अवस्था में पाया गया. घर के मालिक अमित प्रसाद ने बताया कि नागराकाटा ब्लॉक के चेंगमारी में एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे.
रात को वहीं पर ठहरे हुए थे. सुबह को घटना की खबर मिलते ही यहां आने के बाद देखा की एक व्यक्ति लटका हुआ है. सुसाइट नोट के अनुसार यादव साह के आत्महत्या मामले में प्रेम प्रसंग को भी देखा जा रहा है. पुलिस को भी यादव के आत्महत्या मामले के पीछे रहस्य दिख रहा है.