एक बार फिर कांग्रेस से ”अलग” हुई तृणमूल, लोगो से हटाया नाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया तृणमूल का नया लोगो कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 साल पहले कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन किया था और कांग्रेस से पार्टी ने अपने राहें जुदा कर दी थी. अब पार्टी ने अपने लोगो से […]

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया तृणमूल का नया लोगो

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 साल पहले कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन किया था और कांग्रेस से पार्टी ने अपने राहें जुदा कर दी थी. अब पार्टी ने अपने लोगो से कांग्रेस का नाम भी हटा लिया है. नये लोगो में सफेद रंग के दो फूलों के साथ हरे रंग का तृणमूल लिखा हुआ है.
इसमें नीले रंग का बैकग्राउंड है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसे एक हफ्ते से इस्तेमाल में लाया जा रहा है. बता दें कि 1998 में सत्ताधारी माकपा से समझौते पर मतभेद के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होते हुए टीएमसी का गठन किया था.
एक पार्टी नेता ने बताया, ‘टीएमसी को तृणमूल कहा जाता है और 21 साल बाद पार्टी अपने नए नाम के साथ सामने आ रही है.’ कांग्रेस का नाम पार्टी के बैनर, पोस्टर और सभी संचार मटीरियल से भी हटा दिया गया है.
पार्टी सूत्र ने बताया कि हालांकि चुनाव आयोग में पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नाम से ही रजिस्टर करेगी. फेसबुक और ट्विटर पर पार्टी के आधिकारिक पेज के साथ सीएम ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नए लोगो को प्रोफाइल इमेज बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >