हावड़ा में गाड़ी के धक्के से छात्रा की मौत, पथावरोध

हावड़ा : स्कूल से घर वापस लौटते समय एक गाड़ी के धक्के से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर श्यामपुर थाना अंतर्गत श्यामपुर-उलबेड़िया रोड पर हुई. छात्रा का नाम तहमीना खातून (12) है. वह पाकुड़िया गांव की रहनेवाली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर वापस लौटने […]

हावड़ा : स्कूल से घर वापस लौटते समय एक गाड़ी के धक्के से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर श्यामपुर थाना अंतर्गत श्यामपुर-उलबेड़िया रोड पर हुई. छात्रा का नाम तहमीना खातून (12) है.

वह पाकुड़िया गांव की रहनेवाली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान उसे एक गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके विरोध में लोगों ने पथावरोध कर दिया. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस गाड़ी चालक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >