माता-पिता को बेटे ने किया बेघर

चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बुनोकाली इलाके की है घटना हुगली : माता-पिता की संपत्ति अपने नाम करने के बाद बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बुनोकाली इलाके की है. पीड़ित दंपती के नाम अजीत घोष (84) और श्यामली घोष (67) हैं. जबकि आरोपी बेटे का नाम जयंत घोष है. मिली जानकारी […]

चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बुनोकाली इलाके की है घटना

हुगली : माता-पिता की संपत्ति अपने नाम करने के बाद बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बुनोकाली इलाके की है. पीड़ित दंपती के नाम अजीत घोष (84) और श्यामली घोष (67) हैं. जबकि आरोपी बेटे का नाम जयंत घोष है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि जयंत ने जुलाई महीने में जबरन पिता का मकान अपने नाम करवा लिया.
इसके बाद वह अपनी पत्नी सुुुष्मिता के साथ मिल कर दंपती पर अत्याचार करने लगा. बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि जयंत ने अपनी मां को घर से निकल जाने की धमकी दी. इसका विरोध करने पर जयंत ने अपनी मां पर हमला कर सिर फोड़ दिया. घटना की खबर पाकर उनकी बेटी मौके पर पहुंची और माता-पिता को अपने ससुराल ले गयी. जयंत के पिता अजीत घोष ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >