उल्टाडांगा : सड़क किनारे मौजूद झोपड़ी में लगी आग

कोलकाता : उल्टाडांगा के बासंती कॉलोनी इलाके में सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गयी. आग शनिवार देर रात 12.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल ‍विभाग के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दिये. इस आग में एक […]

कोलकाता : उल्टाडांगा के बासंती कॉलोनी इलाके में सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गयी. आग शनिवार देर रात 12.30 बजे के करीब लगी थी.

खबर पाकर दमकल ‍विभाग के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दिये. इस आग में एक के बाद एक चार झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गयीं, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

घटना के समय झोपड़ियों में किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने के कारण आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >