कोलकाता : रियल टाइम इंडिकेटर बतायेगा सही समय

कोलकाता : मेट्रो में हो रही दुर्घटनाओं और उसके बाद यात्रियों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे ने ट्रेन परिचालन के नियमों को कुछ बदलाव किया है. नये नियम के अनुसार, अब इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के निर्धारित समय के स्थान पर ट्रेनों के आगमन का सही समय दिखेगा. […]

कोलकाता : मेट्रो में हो रही दुर्घटनाओं और उसके बाद यात्रियों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे ने ट्रेन परिचालन के नियमों को कुछ बदलाव किया है. नये नियम के अनुसार, अब इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के निर्धारित समय के स्थान पर ट्रेनों के आगमन का सही समय दिखेगा.

इसके लिए स्टेशनों पर रियल टाइम इंडिकेटर लगाये जायेंगे. मेट्रो का दावा है कि ऐसा करके यात्रियों को परेशान होने से बचाया जा सकता है. मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी कहती हैं कि वर्तमान में मेट्रो की समय सारिणी के अनुसार ही ट्रेनों का निर्धारित समय मेट्रो स्टेशनों पर लगे बोर्ड में दर्शाया जाता है, लेकिन किन्हीं कारणों से ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंचती है तो यात्री परेशान हो उठते हैं.

कई बार स्पेशल मेट्रो ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. ऐसे में निर्धारित समय सारिणी से ट्रेनों का अवागमन मेल नहीं खाता. इससे भी यात्री भ्रमित होते हैं. यात्रियों की शिकायत के बाद हम अब निर्धारित समय सारिणी को अपने इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर नहीं दिखायेंगे. उसके स्थान पर हम रियल टाइम इंडिकेटर बोर्ड लगाने जा रहे हैं.

इस बोर्ड पर मेट्रो ट्रेनों के स्टेशन में प्रवेश का करने का सही प्रदर्शित किया जायेगा. भविष्य में ऐसा भी हो सकता है, वर्तमान निर्धारित समय सारिणी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >