लाल डायरी पर खामोश रही देबजानी, 14 मार्च को सुनवाई, सीबीआइ ने देबजानी से पूछताछ के लिए कोर्ट में दी है अर्जी
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात कोर्ट में बुधवार को चिटफंड से जुड़े एक मामले में पेशी के दौरान सारधा मामले में मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन (सारधा ग्रुप के चेयरमैन) की सहायिका रही देबजानी मुखोपाध्याय से लाल डायरी के बारे में मीडिया के बार-बार पूछे जाने पर भी वह चुप रही. कोर्ट में […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात कोर्ट में बुधवार को चिटफंड से जुड़े एक मामले में पेशी के दौरान सारधा मामले में मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन (सारधा ग्रुप के चेयरमैन) की सहायिका रही देबजानी मुखोपाध्याय से लाल डायरी के बारे में मीडिया के बार-बार पूछे जाने पर भी वह चुप रही.
कोर्ट में ले जाते समय रास्ते में पत्रकारों ने उससे लाल डायरी के बारे में पूछा, जिस पर वह खामोश रही.मालूम हो कि देबजानी से जेल में जाकर पूछताछ के लिए सीबीआइ ने कोर्ट में एक आवेदन किया है, जिस मामले में बुधवार को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन नहीं हुई.
सीबीआइ के जांच अधिकारी के व्यस्त होने के कारण इस आवेदन की सुनवाई कोर्ट ने 14 मार्च को करने का निर्देश दिया. इससे कुछ दिनों पहले ही बारासात कोर्ट में राज्य पुलिस की ओर से चिटफंड से जुड़े एक मामले में सुदीप्त सेन की पेशी के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में उसने कहा था कि उसे लाल डायरी के बारे में नहीं पता, लेकिन उसकी बात सुनने वाला कौन है, अगर देबजानी मुखोपाध्याय बोली है, तो उसे पता होगा, वही बता सकती है. उससे जाकर पूछे.