हावड़ा : जूही के हौसले बुलंद, पैरों से दे रही परीक्षा

हावड़ा : जूही माध्यमिक परीक्षा दे रही है और उसके हौसले बुलंद हैं. वह प्रश्नों के उत्तर पैरों से लिखती है. बेंटरा थाना अंतर्गत कालाचांद नंदी लेन की रहनेवाली जूही पांजा का परीक्षा केंद्र देशबंधु बालिका विद्यालय में पड़ा है. माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उसको 45 मिनट अतिरिक्त समय दिये जाते हैं. जूही […]

हावड़ा : जूही माध्यमिक परीक्षा दे रही है और उसके हौसले बुलंद हैं. वह प्रश्नों के उत्तर पैरों से लिखती है. बेंटरा थाना अंतर्गत कालाचांद नंदी लेन की रहनेवाली जूही पांजा का परीक्षा केंद्र देशबंधु बालिका विद्यालय में पड़ा है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उसको 45 मिनट अतिरिक्त समय दिये जाते हैं. जूही के पिता जयंत पांजा ने बताया कि जन्म से वह दोनों पैर आैर हाथ से दिव्यांग थी. उसके भविष्य को लेकर परिवारवालों को चिंता सताने लगी. इलाज के लिए डॉक्टरों के पास जाने पर उन्होंने फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी. फिजियोथेरेपी कुछ हद तक कारगर साबित हुई.

दोनों पैरों ने काम करना शुरू किया. पैर ठीक होते ही उसे स्कूल में दाखिल कराया गया. वह पैरों के सहारे लिखने लगी. वह बचपन से दोनों पैरों की मदद से लिखती है आैर परीक्षा भी दोनों पैरों की मदद से दे रही है. जूही ने कहा कि दोनों परीक्षा अच्छी हुई है. उम्मीद है कि वह फर्स्ट डिविजन से पास करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >