कोलकाता : 30,000 असहाय महिलाओं को कौशल विकास की शिक्षा

कोलकाता : रोटरी लिटरेसी मिशन ने बुधवार को 30 हजार विधवा व अविवाहित लड़कियों के लिए कौशल विकास की शिक्षा शुरू की. इस कार्यक्रम को जीडी बिरला सभागार में बुधवार को रोटरी इंटरनेशल के अध्यक्ष (2019-20) मार्क डेनियल मारकोनी ने शुरू किया. रोटरी इंडिया लिटरेसी के चेयरमैन ने बताया कि यह परियोजना 36 करोड़ की […]

कोलकाता : रोटरी लिटरेसी मिशन ने बुधवार को 30 हजार विधवा व अविवाहित लड़कियों के लिए कौशल विकास की शिक्षा शुरू की. इस कार्यक्रम को जीडी बिरला सभागार में बुधवार को रोटरी इंटरनेशल के अध्यक्ष (2019-20) मार्क डेनियल मारकोनी ने शुरू किया. रोटरी इंडिया लिटरेसी के चेयरमैन ने बताया कि यह परियोजना 36 करोड़ की है जिसे चार साल में पूरा किया जायेगा.

रोटरी कोलकाता महानगर की अध्यक्ष चित्रा अग्रवाल ने बताया कि यह परियोजना पश्चिम बंगाल में शुरू कर दी गयी है, जिसके तहत 1100 विधवा महिलाओं को कौशल विकासी की शिक्षा दी जायेगी. कौशल विकास परियोजना के तहत महिलाओं को योग्यता के अनुसार जेरियाट्रिक केयर, चाइल्ड केयर, ब्यूटीशियन, टेलरिंग, कस्टमर रिलेशन फॉर होटल्स, रेस्टोरेंट, मॉल इत्यादि की शिक्षा दी जायेगी.

इसी के साथ रोटरी कोलकाता महानगर ने 150 स्कूलों के लिए ई-लर्निंग परियोजना लागू की, जिसके तहत 4000 असमर्थ बच्चों को बैग व किताबें दी जायेंगी. रोटरी कोलकाता महानगर ने 300 शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की योजना भी शुरू की है. इसी के साथ ये 10 सरकारी स्कूलों की मरम्मत करके उसे ‘हैप्पी स्कूल बनाया जायेगा. जिसके लिए रोटरी कोलकाता महानगर 60 लाख रुपये खर्च करेगा. रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक कमाल सांघवी ने बताया कि सभी परियोजनाओं को मिलाकर रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क डेनियल मारकोनी ने 40 करोड़ की परियोजना को हरी झंडी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >