सर्किट बेंच का नौ मार्च को फिर होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री रह सकती हैं उपस्थित कोलकाता : जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाइकोर्ट की सर्किट बेंच के उद्घाटन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया था. अब राज्य सरकार ने इसका फिर उद्घाटन करने का फैसला लिया है. इस बीच, कलकत्ता हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य […]

मुख्यमंत्री रह सकती हैं उपस्थित

कोलकाता : जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाइकोर्ट की सर्किट बेंच के उद्घाटन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया था. अब राज्य सरकार ने इसका फिर उद्घाटन करने का फैसला लिया है. इस बीच, कलकत्ता हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ समाद्दार ने भी सर्किट बेंच का फिर से उद्घाटन करने की इच्छा जाहिर की है. जानकारी के अनुसार, हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विभाष रंजन दे ने राज्य के कानून विभाग को पत्र दिया है.
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रपति ने सर्किट बेंच शुरू करने के लिए सात फरवरी को अनुमति दे दी. इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कलकत्ता हाइकोर्ट को पत्र देकर इसकी जानकारी दी है. इसलिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने सर्किट बेंच का फिर से उद्घाटन करने का फैसला किया है. कलकत्ता हाइकोर्ट ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने के लिए कई गणमान्य लोगोें की सूची बनायी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं. राज्य सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कानून विभाग ने भी नौ मार्च को इस सर्किट बेंच का फिर से उद्घाटन करने की तारीख तय की है.
इसका उद्घाटन कलकत्ता हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश करेंगे. इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रह सकती हैं. जानकारी के अनुसार, नौ मार्च को सर्किट बेंच का उद्घाटन किया जायेगा और 11 मार्च से यहां मामलों की सुनवाई शुरू हो जायेगी. कलकत्ता हाइकोर्ट के सर्किट बेंच के उद्घाटन को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच घमासान मचा हुआ है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने सर्किट बेंच का उद्घाटन किया था, जिसकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़े स्वरों में निंदा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >