कोलकाता : अंधेरे में रख किया जा रहा सर्किट बेंच का उद्घाटन - ममता सरकार

कोलकाता : राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसे अंधेरे में रख हाइकोर्ट की बहुप्रतीक्षित जलपाइगुड़ी सर्किट पीठ का उद्घाटन किया जा रहा है. उसे आमंत्रित भी नहीं किया गया. राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को और न ही कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीशों को केंद्र […]

कोलकाता : राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसे अंधेरे में रख हाइकोर्ट की बहुप्रतीक्षित जलपाइगुड़ी सर्किट पीठ का उद्घाटन किया जा रहा है. उसे आमंत्रित भी नहीं किया गया. राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को और न ही कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीशों को केंद्र ने इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसी ओछी राजनीति के लिए शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सर्किट बेंच का उद्घाटन करने का केंद्र का कदम राजनीति से प्रेरित है. घटक ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में राज्य सरकार को अंधेरे में रखना गैर कानूनी है. उन्होंने कहा, ‘यदि कल उद्घाटन होता है तो इससे साबित होगा कि मोदी कितने बेशर्म हैं.

हमने इस सर्किट पीठ को स्थापित करने का पूरा खर्च उठाया और अब वह (केंद्र) उसका श्रेय ले रहा है. उत्तर बंगाल के लोग जानते हैं कि सर्किट पीठ राज्य सरकार ने स्थापित की है.’

राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य ने गुरुवार को इस कदम का विरोध करते हुए केंद्रीय कानून एवं न्यायिक विभाग को पत्र भेजा. जब घटक से पूछा गया कि क्या तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर कोई प्रदर्शन करेगी तब उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी आलाकमान निर्णय लेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जलपाइगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय की सर्किट पीठ का उद्घाटन करने को अपनी मंजूरी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >