गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, गौर एक्सप्रेस, बलिया एक्सप्रेस, कोलकाता-पटना एक्सप्रेस और मुज्जफरपुर फॉस्ट पैसेंजर वाया डानकुनी होकर होगी रवानाकोलकाता. सियालदह मंडल के सियालदह-रानाघाट सेक्शन के कांकीनाड़ा-नैहाटी के मध्य चौथी रेल लाइन में होने वाली नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. तीन दिन चलने वाले एनआई कार्य शुक्रवार 8 फरवरी रात 12 बजे से शुरू होकर रविवार 10 फरवरी तक रात 12 बजे तक चलेगा.
सियालदह-रानाघाट सेक्शन में कुल 32 लोकल ट्रेनें आज रद्द
गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, गौर एक्सप्रेस, बलिया एक्सप्रेस, कोलकाता-पटना एक्सप्रेस और मुज्जफरपुर फॉस्ट पैसेंजर वाया डानकुनी होकर होगी रवानाकोलकाता. सियालदह मंडल के सियालदह-रानाघाट सेक्शन के कांकीनाड़ा-नैहाटी के मध्य चौथी रेल लाइन में होने वाली नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. तीन दिन चलने वाले एनआई कार्य शुक्रवार 8 […]

इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है. उक्त कार्य के कारण 8 फरवरी को कुल 32 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. रद्द रहने वाली ट्रेनों में चार लोकल सियालदह से रानाघाट के मध्य, 20 लोकल ट्रेन सियालदह-नैहाटी के मध्य जबकि आठ लोकल ट्रेनें सियालदह-कल्याणी के मध्य की हैं. निर्धारित अवधि में 31411 सियालदह-नैहाटी लोकल बैरकपुर तक जबकि 34052 सियालदह-बजबज लोकल बैरकपुर स्टेशन से ही सियालदह स्टेशन के लिए रवाना होगी.
15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 13186 गंगासागर एक्सप्रेस, 13153 गौर एक्सप्रेस, 13105 बलिया एक्सप्रेस, 13131 कोलकाता-पटना एक्सप्रेस और 53131 मुज्जफरपुर फॉस्ट पैसेंजर नैहाटी-बैंडेल के बजाय डानकुनी स्टेशन से होकर रवाना होगी. इस दौरान उक्त सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डानकुनी स्टेशन पर होगा.