विवाहिता को दफनाने जा रहे ससुरालवालों को किया पुलिस के हवाले

हावड़ा : एक विवाहिता की हत्या करने के बाद उसे चोरी-चुपके दफनाने जा रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को खबर दे दी. ग्रामीणों के अनुसार, विवाहिता की हत्या की गयी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सारे आरोपी शव को रखकर भाग निकले. हालांकि बाद में पुलिस […]

हावड़ा : एक विवाहिता की हत्या करने के बाद उसे चोरी-चुपके दफनाने जा रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को खबर दे दी. ग्रामीणों के अनुसार, विवाहिता की हत्या की गयी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सारे आरोपी शव को रखकर भाग निकले. हालांकि बाद में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है.

घटना जेबीपुर थाना अंतर्गत मीरपाड़ा इलाके की है. मृतका का नाम अासमिना बेगम (22) है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बाकी आरोपी अभी तक फरार हैं. पुलिस सभी को तलाश रही है. जानकारी के अनुसार, आसमिना की शादी डेढ़ साल पहले मौलाउद्दीन मोल्ला के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार तीन ननद से आसमिना का झगड़ा हुआ था. आरोप है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >