राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस नहीं होने पर विपक्ष ने जताया विरोध

कोलकाता : राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के राज्यपाल के अभिभाषण पर वर्तमान सत्र में बहस नहीं होने पर विरोधी दलों ने विरोध जताया. कांग्रेस व वाम मोर्चा विधायकों ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विरोध-प्रदर्शन किया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि […]

कोलकाता : राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के राज्यपाल के अभिभाषण पर वर्तमान सत्र में बहस नहीं होने पर विरोधी दलों ने विरोध जताया. कांग्रेस व वाम मोर्चा विधायकों ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विरोध-प्रदर्शन किया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में ममता बनर्जी की एक ही नीति पर चल रही है.

विरोधी दलों की आवाज का दबायी जा रही है. उन्होंने कहा कि कभी भी ऐसा नहीं रहा, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस नहीं हो. खुद राज्यपाल ने भी अभिभाषण की समाप्ति पर कहा है कि अब मैं अभिषाषण को आपके विचार के लिए पेश करता हूं.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल द्वारा अभिभाषण देते समय भी कांग्रेस व माकपा के सदस्यों ने विरोध किया और आनेवाले दिनों भी विरोध जारी रहेेगा. उन्होंने कहा कि उनके सदस्य बजट में भी भाग लेंगे तथा बजट के दौरान जनहित में विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे. माकपा के विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार में विरोधी दलों की आवाज को दबाया जा रहा है.
राज्यपाल के अभिभाषण पर लंबे समय से बहस की परंपरा है, लेकिन इस सत्र के दौरान न केवल सत्र की अवधि कम कर दी गयी है, वरन बहस भी नहीं हो रही है. बाद में संसदीय मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि इसके पहले भी बजट सत्र के बाद के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होती रही है. इस वर्ष भी चुनाव के कारण व्यस्तता के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है, लेकिन अगले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >