कोलकाता : फुट ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य ना ले ले कइयों की जान

श्रीकांत शर्मा, कोलकाता : जिस स्टेशन पर रोजना 10 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचते हो, वहा एक छोटी सी भूल भी हजारों की जान ले सकती है. ऐसे में हावड़ा स्टेशन के पॉर्सल एरिया में स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का गैर जिम्मेदाराना मरम्मत कार्य कभी भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है. […]

श्रीकांत शर्मा, कोलकाता : जिस स्टेशन पर रोजना 10 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचते हो, वहा एक छोटी सी भूल भी हजारों की जान ले सकती है. ऐसे में हावड़ा स्टेशन के पॉर्सल एरिया में स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का गैर जिम्मेदाराना मरम्मत कार्य कभी भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है.

ऐसा लगता है कि एक हादसे को रोकने के लिए रेलवे द्वारा कराया जा रहा मरम्मत कार्य दूसरे हादसे को न्यौता दे रहा है. ब्रिज का की मरम्मत तो की जा रही है लेकिन उसके नीचे से यात्रियों का अावागमन नहीं रोका गया है. चूंकि ब्रिज की मरम्मत के कारण यात्री ऊपर से नहीं जा पा रहे लिहाजा यात्री पॉर्सल एरिया से ही हावड़ा स्टेशन के ओल्ड से न्यू और न्यू से ओल्ड में आवाजाही कर रहे हैं. कंक्रीट से बने ब्रिज के फर्श को मजदूर हथौड़े से तोड़ रहे हैं और नीचे से यात्रियों की भारी भीड़ गुजर रही है.
फर्श का कंक्रीट कई बार टूटकर यात्रियों के सामने गिर चुका है, लेकिन किसी भी अधिकारी को इसकी खबर लेने के फुर्सत नहीं है. पॉर्सल में काम करनेवाले कई लोगों का कहना है कि यह स्थिति जानलेवा है. कभी-भी एक बड़ा हादसा हो सकता है.
करीब 100 मीटर लंबा यह ब्रिज हावड़ा स्टेशन के ओल्ड व न्यू कॉप्लेक्स के 14 और 18 नंबर प्लेटफॉर्म को जोड़ता है. यह हावड़ा स्टेशन का एक मात्र और सबसे महत्वपूर्ण एफओबी है, जिसका इस्तेमाल हजारों यात्री करते हैं. पिछले दिनों सांतरागाछी के फुट ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ की घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ पूर्व रेलवे ने भी अपने स्टेशनों पर स्थित पुराने हो चुके फुट ओवर ब्रिजों की मरम्मत का आदेश दिया था.
उसके बाद से ही हावड़ा स्टेशन के इस ब्रिज का मरम्मत कार्य जारी है. आम तौर पर किसी भी एफओबी के मरम्मत कार्य के समय एहतियात के तौर पर रेलवे द्वारा ब्रिज पर अावागमन तो बंद किया ही जाता है साथ ही उसके आस-पास के एरिया में बैरिकेटिंग कर दी जाती है.
मंडल प्रबंधक ने दिया बैरिकेडिंग का आदेश
घटना की जानकारी पाकर हावड़ा मंडल प्रबंधक इशाक खान ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से वहां की बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. श्री खान ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं थी लेकिन जानकारी होने के बाद तुरंत पॉर्सल एरिया में निर्माण कार्य के पास बैरिकेडिंग करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >