कोलकाता : महानगर के 21 वर्षीय क्रिकेटर की मैदान में मौत

कोलकाता : उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी. आरजी कर मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 21 साल के अनिकेत को जब अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल के सूत्रों के […]

कोलकाता : उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी. आरजी कर मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 21 साल के अनिकेत को जब अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी मौत शायद हृदयगति रुकने से हुई है. महानगर के पाइकपाड़ा क्लब के इस खिलाड़ी के परिवार में मां और पिता हैं.
उनके कोच ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करता था. वह पिछले साल क्लब से जुड़ा था और प्रतिभाशाली क्रिकेटर था. उसमें टीम भावना भरी हुई थी और वह शानदार क्षेत्ररक्षक भी था. इस खबर से सभी हतप्रभ हैं.
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा, ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >