ममता पीएम पद की प्रबल दावेदार संबंधी बयान, सच कह रहे हैं दिलीप : कल्याण

हुगली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताये जाने संबंधी बयान का तृणमूल कांग्रेस ने स्वागत किया है. श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की बातों पर सहमति जतायी और कहा कि विरोधी दल से होने के […]

हुगली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताये जाने संबंधी बयान का तृणमूल कांग्रेस ने स्वागत किया है.
श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की बातों पर सहमति जतायी और कहा कि विरोधी दल से होने के बावजूद भी उनकी सोच बंगलवासियों के हित में है.
राजनीति अपनी जगह है, लेकिन दिलीप घोष ने जिस तरह से मुख्यमंत्री की सराहना की है और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वह वाकई सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने अपने मन की बात आखिरकार कह डाली. उनके मन में यह बात घर कर रही थी कि ममता बनर्जी को ही देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए.
बंगाल की मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और विकास के कार्यों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनता उन्हें ही देखना चाहती है. कल्याण बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद के लिए योग्य उम्मीदवार के रूप में सबसे प्रबल दावेदारी ममता बनर्जी की है. आज देश में कोई भी नेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता. उन्होंने कहा की बंगालवासियों की शुभकामना और उनके प्रति अच्छी सोच रखना दिलीप घोष का सही कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >