ममता बनर्जी को पीएम पद के लिए नंबर वन बताकर इस भाजपा नेता ने मचा दी खलबली

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने के सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं. ये बात पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही है. दिलीप घोष ने शनिवार को यह कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने के सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं. ये बात पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही है.

दिलीप घोष ने शनिवार को यह कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं.

ममता को महाकुंभ का आमंत्रण देने आये योगी के मंत्री

ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, ‘‘क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है.’

खुद को किंगमेकर की भूमिका में स्थापित कर रहीं ममता

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें. उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >