पश्चिम बंगाल : जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेला बैडमिंटन

– ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैंडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि हम खेलों को पसंद करते हैं. […]

– ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैंडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि हम खेलों को पसंद करते हैं.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए प्रतिदिन करीब 20 किमी पैदल चलती हैं. वहीं, फिटनेस के मामले में और लोगों से आगे रहने के लिए वह बैडमिंटन के खेल को भी प्राथमिकता देती हैं. ममता के साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी बनर्जी के फिटनेस मंत्र को अपना रहे हैं.

इस पर टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि एक स्वस्थ शरीर के अंदर ही तेज दिमाग रहता है और उनकी फिटनेस की चर्चा पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में बहुत आम सी बात है.

उन्होंने कहा कि बहुत सारे राजनीतिक और प्रशासन संबंधी दबाव के बावजूद ममता बनर्जी का मानना है कि फिटनेस के कारण ही उन्हें लड़ने की ताकत मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >