कोलकाता : चमड़ा कारखाने में लगी आग, भारी नुकसान

घटना टेंगरा के चाइना टाउन इलाके में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब की है. लोगों का कहना है कि कारखाने के अंदर से धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. तुरंत दमकल के पांच इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. इधर, टेंगरा थाने […]

घटना टेंगरा के चाइना टाउन इलाके में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब की है. लोगों का कहना है कि कारखाने के अंदर से धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. तुरंत दमकल के पांच इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. इधर, टेंगरा थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले गयी.
लोगों का कहना है कि यहां चमड़े का कारखाना है और इसके एक हिस्से में स्प्रे प्रिंटिंग का काम भी होता है. कारखाने के अंदर भारी केमिकल मौजूद होने के कारण कुछ ही देर में आग फैलने लगी थी. लेकिन दमकल विभाग के समय पर पहुंचने के कारण आग को बड़ा आकार लेने के पहले ही उसपर काबू पा लिया गया.
इलाके के लोग बताते हैं कि मंगलवार को नववर्ष के दिन कारखाना बंद होने के कारण अंदर कोई भी श्रमिक मौजूद नहीं था. इसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी. इस घटना में कारखाने को काफी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >