कोलकाता : मोचीपाड़ा में मिठाई दुकान में घुसी प्राइवेट कार, 5 जख्मी

कार मोड़ते समय चालक का ध्यान भटकने के कारण दुर्घटना का प्राथमिक अनुमान सभी जख्मी युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया एनआरएस अस्पताल कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके में एक प्राइवेट कार के नियंत्रण खोकर मिठाई दुकान में घुस जाने से लोग आतंकित हो गये. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब की है. […]

कार मोड़ते समय चालक का ध्यान भटकने के कारण दुर्घटना का प्राथमिक अनुमान
सभी जख्मी युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया एनआरएस अस्पताल
कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके में एक प्राइवेट कार के नियंत्रण खोकर मिठाई दुकान में घुस जाने से लोग आतंकित हो गये. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब की है. दुर्घटना के समय दुकान के बाहर मौजूद पांच से छह ग्राहक इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गये. सभी को एनआरएस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. खबर पाकर मोचीपाड़ा थाने की पुलिस वहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर को लोग दुकान के बाहर खरीददारी कर रहे थे. इसी समय अचानक एक प्राइवेट कार का चालक कार को मोड़ते समय उसका ध्यान भटक गया, जिससे कार तेज रफ्तार में होने के कारण दुकान में घुस गयी. चालक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस घटना में दुकान के सामने के हिस्से में कुछ नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >