कोलकाता : दो सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत

कोलकाता : महानगर के दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, पहली घटना गत शुक्रवार की रात हेयर स्ट्रीट थाना अंतर्गत एस्प्लानेड रो के निकट घटी, जहां वाहन के धक्के से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गयी. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल […]

कोलकाता : महानगर के दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, पहली घटना गत शुक्रवार की रात हेयर स्ट्रीट थाना अंतर्गत एस्प्लानेड रो के निकट घटी, जहां वाहन के धक्के से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गयी.
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. जबकि दूसरी घटना बड़तला थाना अंतर्गत एपीसी रोड में घटी. पुलिस के अनुसार, तीन युवक बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे मोटरसाइकिल चालक सौरदीप (21) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिछली सीट पर सवार दो युवकों को मामूली चोटें आयीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >