आसनसोल : ट्रेन से 20 लाख के सामान गायब, आरपीएफ का मामला बता पार्सल विभाग ने झाड़ा पल्ला

आसनसोल : आसनसोल मुंशी बाजार के व्यवसायियों ने 12362 मुंबई आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन में पार्सल से मंगाये गये सामानों की चोरी के विरोध में आसनसोल स्टेशन के आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी को शिकायत देकर जांच की मांग की. प्रदर्शनकारी व्यवसायियों ने आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी आसनसोल गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक […]

आसनसोल : आसनसोल मुंशी बाजार के व्यवसायियों ने 12362 मुंबई आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन में पार्सल से मंगाये गये सामानों की चोरी के विरोध में आसनसोल स्टेशन के आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी को शिकायत देकर जांच की मांग की.
प्रदर्शनकारी व्यवसायियों ने आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी आसनसोल गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. बाद में आरपीएफ की मध्यस्थता के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
नेतृत्व कर रहे मुंशी बाजार निवासी व्यवसायी अविनाश वर्मा ने कहा कि आसनसोल के व्यवसायियों के ऑर्डर के अनुसार बुधवार को मुंबई स्टेशन से 12362 मुंबई आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन पर सामान लाद कर आसनसोल भेजे गये.
ट्रेन के गुरूवार की रात को आसनसोल पहुंचने पर पार्सल कार्यालय में सामान उतार लिये गये. शुक्रवार की सुबह जब आसनसोल के व्यवसायी अपना सामान लेने पहुंचे तो अनुमानत 20 लाख रुपये के सामान कम पाये गये.
बहुत से व्यवसायियों को तो कोई ऑर्डर किया गया कोई भी सामान नहीं मिल पाया. मुंबई से भेजने वाले व्यवसायी से संपर्क करने पर उसने स्टेशन के पार्सल कार्यालय से भेजे गये माल का पूरा ब्यौरा और पार्सल कार्यालय से भेजे गये स्लीप की कॉपी इंटरनेट से भेजी. जिसका मिलान करने पर 20 लाख रूपये मूल्य के सामान पार्सल कार्यालय से कम पाये गये.
व्यवसायी परमानंद बर्नवाल, बबलू अग्रवाल, सरफराज, जे हूसैन, मोहम्मद जाहीद ने कहा कि पार्सल कार्यालय में पूछताछ की गई परंतु कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है. सोमवार को पीडित व्यवसायी डीआरएम पीके मिश्रा से मामले की शिकायत करेंगे.
आसनसोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित पार्सल कार्यालय के डेप्यूटी एसएस (कर्मिशयल) श्री तिवारी ने कहा कि मामले को लेकर कुछ व्यवसायी मिलने आये थे. परंतु किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह मामला आरपीएफ विभाग से संबंधित है. आरपीएफ अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >