कोलकाता : ऑटो में सफर के दौरान युवती से छेड़खानी, सहयात्री गिरफ्तार

कोलकाता : ऑटो में सफर के दौरान एक युवती से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये यात्री का नाम दिलीप कुमार यादव (27) है. वह बिहार के समस्तीपुर का रहनेवाला है. पीड़िता की चीख को सुन कर आसपास के लोगों ने ऑटो को रुकवा […]

कोलकाता : ऑटो में सफर के दौरान एक युवती से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये यात्री का नाम दिलीप कुमार यादव (27) है. वह बिहार के समस्तीपुर का रहनेवाला है.
पीड़िता की चीख को सुन कर आसपास के लोगों ने ऑटो को रुकवा कर आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. बालीगंज थाने की पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह ऑटो में बालीगंज फाड़ी से हाजरा की तरफ जा रही थी. अचानक उसके पास बैठा यात्री उससे छेड़खानी करने लगा.
शुरुआत में उसकी हरकतों को नजरंदाज करने के बाद वह अपनी आदत से बाज नहीं आया. इसके बाद उसने शोर मचा कर लोगों से मदद मांगी, तब युवक को पकड़ा गया. पुलिस नेे आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >