मालदा: बिहार से तस्करी के लिए लायी गयीं 112 गायें जब्त

मालदा : तस्करी के लिये बिहार से मालदा होते हुए मुर्शिदाबाद ले जायी जा रहीं 112 गायों को गाजोल थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. सोमवार की देर रात को पुलिस ने गाजोल थानांतर्गत टोल प्लाजा इलाके में एनएच-34 पर चार लॉरियों में भरकर ले जायी जा रहीं गायों को बरामद किया. इन सबके […]

मालदा : तस्करी के लिये बिहार से मालदा होते हुए मुर्शिदाबाद ले जायी जा रहीं 112 गायों को गाजोल थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. सोमवार की देर रात को पुलिस ने गाजोल थानांतर्गत टोल प्लाजा इलाके में एनएच-34 पर चार लॉरियों में भरकर ले जायी जा रहीं गायों को बरामद किया. इन सबके साथ चार लॉरी चालकों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, निजामुद्दीन शेख, रुबेल शेख, आमिनुल होसेन और एजामुल हक. ये चारों मालदा और रायगंज के निवासी हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार जब्त मवेशियों की बाजार में कीमत 50 लाख रुपए के करीब है.
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाकर गायों को बरामद किया गया है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इन गायों को बिहार से लाकर बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. इन्हें मुर्शिदाबाद ले जाकर वहां से बांग्लादेश भेजा जाना था.
पुलिस सूत्र के अनुसार इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह है. इस संबंध में पुलिस के पास बिहार और मालदा के कालियाचक के दो सरगनाओं के नाम सामने आये हैं. हालांकि जांच के हित में पुलिस ने इनके नाम बताने से इंकार किया है. पूरे मामले की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >