हावड़ा: टैंकर-ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, जलकर दोनों चालकों की मौत

हावड़ा : शहर के पास कोना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह दो वाहनों की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गयी और एक कांस्टेबल घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रेलर और गैस ले कर जा रहे टैंकर में टक्कर हो गयी जिससे वहां तुरंत आग […]

हावड़ा : शहर के पास कोना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह दो वाहनों की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गयी और एक कांस्टेबल घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रेलर और गैस ले कर जा रहे टैंकर में टक्कर हो गयी जिससे वहां तुरंत आग लग गयी. घटना के बाद ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

पुलिस ने बताया कि हावड़ा जिले में एक्सप्रेसवे पर सुबह तकरीबन चार बजे ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर को टक्कर मार दी.

पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही सेकंड के भीतर दोनों वाहनों में आग लग गयी और दोनों के चालकों की जलकर मौत हो गयी.

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि सात दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया. आग में झुलसे एक पुलिस कॉन्स्टेबल को हावड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >