सीएम ममता बनर्जी 29 को करेगी जिला प्रशासनिक बैठक

आसनसोल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 29 नवंबर को पश्चिम बर्दवान जिला के दौरे पर आयेंगी. दोपहर डेढ़ बजे रानीगंज या जामुड़िया में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन होगा. स्थल का चुनाव नहीं हो सका है. कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री सीधे लाभुकों को सौपेंगी. जिला में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और […]

आसनसोल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 29 नवंबर को पश्चिम बर्दवान जिला के दौरे पर आयेंगी. दोपहर डेढ़ बजे रानीगंज या जामुड़िया में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन होगा. स्थल का चुनाव नहीं हो सका है. कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री सीधे लाभुकों को सौपेंगी.
जिला में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री इस मंच से करेंगी. मुख्यमंत्री दुर्गापुर सृजनी हॉल में प्रशासनिक बैठक करेंगी. इस दौरे को लेकर सोमवार को अतिरिक्त जिलाशासक (विकास) कस्तूरी विश्वास ने अड्डा भवन के मीटिंग हॉल में सभी प्रखंडों के बीडीओ और सहयोगी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में सभी बीडीओ और सहयोगी विभागों के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सूची मांगी गयी. जो यह सूची बैठक में नहीं दे पाये, उन्हें मंगलवार तक सूची जमा देने को कहा गया. जिलाशासक श्री सेठी सूची के आधार पर मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक करेंगे. इस बैठक में यह तय किया जायेगा कि किन किन परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराया जायेगा.
नये किन किन कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों कराया जायेगा, इसकी भी सूची तैयार की जायेगी. बुधवार तक यह सूची तैयार राज्य मुख्यालय को भेज दी जायेगी. किन किन परियोजना के तहत लाभुकों को मुख्य मंत्री के हाथों के सीधे परियोजना का लाभ दिलाया जायेगा, इसकी भी सूची सभी प्रखण्ड के बीडीओ को तैयार कर जमा देने को कहा गया है.
सोमवार की रात को आसनसोल सदर अंतर्गत चार प्रखण्ड के बीडीओ मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी के साथ लंबी बैठक की. जिसमें समीक्षात्मक बैठक के लिए खाका तैयार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >