भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को ईडी ने गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को ईडी ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह हांगकांग से आने वाली प्लेन से कोलकाता पहुंचा. दीपक कुलकर्णी हांगकांग में चोकसी की डमी कंपनी का डायरेक्टर है. ईडी और सीबीआई ने कुलकर्णी के खिलाफ लुकआउट […]


नयी दिल्ली :
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को ईडी ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह हांगकांग से आने वाली प्लेन से कोलकाता पहुंचा. दीपक कुलकर्णी हांगकांग में चोकसी की डमी कंपनी का डायरेक्टर है. ईडी और सीबीआई ने कुलकर्णी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.

ईडी के अधिकारी ने बताया कि कुलकर्णी को मनी लांड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय उसे मुंबई ले जाने के लिए उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >