कोलकाता : नहीं चलेगी विभाजन की राजनीति : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति नहीं चलेगी. यहां लोगों के धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन उत्सव सभी का होता है, जिसे सभी मिलजुल कर आनंद से मनाते हैं. गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ममता […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति नहीं चलेगी. यहां लोगों के धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन उत्सव सभी का होता है, जिसे सभी मिलजुल कर आनंद से मनाते हैं.
गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मध्य कोलकाता में शेक्सपीयर सरणी सार्वजनिन कालीपूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मन में गांधीवादी सिद्धांतों के प्रति सम्मान नहीं है. वह धार्मिक आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा है कि त्योहारी मौसम में देश में नापाक गठबंधन का बोलबाला है और यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है.
मुख्यमंत्री ने असम में पांच बांग्ला भाषी लोगोें की हत्या का जिक्र करतेे हुए कहा कि त्योहारों की खुशी और प्रकाश को इन हत्याओं के शोक ने बुरी तरह ढक लिया है और देश एक नापाक गठबंधन की चपेट में आ गया हैै, जो मुझे भयभीत कर रहा है. दूषित और अंधेरों से ग्रस्त विचारधारावाले लोग दुष्प्रचार से आगे कभी नहीं देेख सकते हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य के लाेगों से विभाजन करनेवालों से दूर रहने का आवेदन किया. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सुब्रत बक्शी, कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, उपायुक्त (दक्षिण) एम अहमद, स्थानीय पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य, पार्षद संदीप बक्शी तृणमूल कांग्रेस नेता बबलू पाइन सहित अन्य उपस्थित रहे.