कोलकाता :विभिन्न देशों के कांसुल जनरल ने सीएम से की मुलाकात

कोलकाता :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार शाम कालीघाट स्थित अपने आवास पर कुछ विदेशी मेहमानों से मुलाकात की. इस संदर्भ में सीएम ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, चीन और बांग्लादेश के कांसुल जनरल ने शनिवार शाम उनके निवास पर उनसे मुलाकात की. सिर्फ यही […]

कोलकाता :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार शाम कालीघाट स्थित अपने आवास पर कुछ विदेशी मेहमानों से मुलाकात की. इस संदर्भ में सीएम ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, चीन और बांग्लादेश के कांसुल जनरल ने शनिवार शाम उनके निवास पर उनसे मुलाकात की. सिर्फ यही नहीं, मुख्यमंत्री ने विदेशी प्रतिनिधियों के उनके प्रवेश करने के पूरे कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव किया.
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि विदेशी प्रतिनिधियों ने उनसे पूजा की परंपरा और उन्होंने जिन पंडालों का उद्घाटन किया है, उसके बारे में जानकारियां हासिल की. सीएम ने सभी प्रतिनिधियों को बताया कि राज्य में सभी धर्मों के त्योहारों को समान उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >