सारधा कांड : कोलकाता नगर निगम को सीबीआई ने भेजा नोटिस, कई तथ्यों की मांगी जानकारी

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में अब कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को एक नोटिस भेजा गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने केएमसी के टाउन हॉल की बुकिंग से संबंधित सारे तथ्यों के बारे में जानकारी मांगी है. सारे तथ्यों की जानकारी व उससे जुड़े सारे दस्तावेज 28 अक्तूबर से पूर्व देने को कहा गया […]

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में अब कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को एक नोटिस भेजा गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने केएमसी के टाउन हॉल की बुकिंग से संबंधित सारे तथ्यों के बारे में जानकारी मांगी है. सारे तथ्यों की जानकारी व उससे जुड़े सारे दस्तावेज 28 अक्तूबर से पूर्व देने को कहा गया है.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में केएमसी के टाउन हाल की बुकिंग से जुड़े कई जानकारियों को मांगा गया है. टाउन हॉल की बुकिंग कितनी बार, कब-कब और किसके जरिए किया गया है? बुकिंग चार्ज कितना और राशि चेक अथवा नकदी किस तरह से लिया गया है?
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सारदा कांड में टाउन हाल से संबंधित कुछ तथ्य हाथ लगे है, उसी आधार पर उन तथ्यों के बारे में जानकारी के लिए निगम को नोटिस भेजा गया है. खासकर प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के लिए किसने, कितने रुपये में, कितनी बार टाउन हॉल बुक किया गया था? राशि चेक अथवा नकदी में दी गयी थी? ऐसे कई सवालों का उल्लेख किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >