डेंगू से 24 घंटे में तीन लोगों की हुई मौत

कोलकाता : डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. डेंगू से राज्य में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. इनमें दो कोलकाता निवासी हैं. परिसमिता घोष (10), गोकुल मुखोपाध्याय (50) और संध्या चक्रवर्ती की मौत हुई है. परिसमिता को इलाज के लिए सॉल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल […]

कोलकाता : डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. डेंगू से राज्य में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. इनमें दो कोलकाता निवासी हैं. परिसमिता घोष (10), गोकुल मुखोपाध्याय (50) और संध्या चक्रवर्ती की मौत हुई है. परिसमिता को इलाज के लिए सॉल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को दाखिल कराया गया था.
वह कोलकाता के 17 नंबर वार्ड स्थित बड़तल्ला की रहने वाली थीं. इलाज के दौरान बुधवार शाम 6.15 बजे उनकी मौत हो गयी. डेथ सर्टिफिकेट पर मौत का कारण डेंगू तथा मल्टी ऑर्गन फेलियोर बताया गया है. वहीं गोकुल मुखोपाध्याय की मौत दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में हो गयी. गोकुल पर्णश्री थाना क्षेत्र के बेहला के रहने वाले थे.
संध्या की मौत इकबालपुर स्थित एक नर्सिंग होम में हुई. वह हुगली के चुचुड़ा की रहने वाली थीं. हालांकि डेंगू से मौत के बारे में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गयी है. बता दें की महानगर में डेंगू से इस साल आठ लोगों की मौत हो चुकी है. गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार, कोलकाता में 1500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >