कोलकाता : तृणमूल-एसएफआइ समर्थकों में मारपीट

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी के चितरंजन हिन्दू विद्यापीठ के सामने एसएफआई और तृणमूल समर्थकों के बीच शनिवार को मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोटें आई है. कुछ एसएफआई समर्थक इस्लामपुर की घटना के विरोध में स्कूल बंद रखने की बात कहने पहुंचे थे कि उसी समय तृणमूल के भी […]

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी के चितरंजन हिन्दू विद्यापीठ के सामने एसएफआई और तृणमूल समर्थकों के बीच शनिवार को मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोटें आई है.
कुछ एसएफआई समर्थक इस्लामपुर की घटना के विरोध में स्कूल बंद रखने की बात कहने पहुंचे थे कि उसी समय तृणमूल के भी कुछ समर्थक पहुंचे और फिर दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमला किया गया. घटना की खबर पाकर मौके पर बागुईहाटी थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इधर आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने पुलिस के सामने ही एसएफआई समर्थकों को धक्का देकर वहां से बाहर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >