महानगर में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, 906 चपेट में

कोलकाता : महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जहां डेंगू से अब तक कोलकाता में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. कोलकाता नगर निगम के आकड़ों के अनुसार गत गुरुवार तक महानगर में 906 लोग इस मच्छर जनित बीमारियों‍ के चपेट में आ चुके हैं. गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार […]

कोलकाता : महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जहां डेंगू से अब तक कोलकाता में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. कोलकाता नगर निगम के आकड़ों के अनुसार गत गुरुवार तक महानगर में 906 लोग इस मच्छर जनित बीमारियों‍ के चपेट में आ चुके हैं. गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार महानगर में इस बीमारी से अब तक 1500 से अधिक लोग चपेट में आ चुके हैं.
निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस साल डेंगू के प्रकोप काफी कम हैं. निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मी महानगर के विभिन्न इलाकों में दवाओं का छिड़काव करते हैं.
गौरतलब है कि महानगर के अलावा पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी डेंगू का प्रकोप जारी हैं. इस वर्ष भी उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्से में डेंगू के मामले अधिक देखे जा रहे हैं. इसके अलावा हावड़ा में भी इस बीमारी का प्रकोप हैं. सूचना के अनुसार राज्य भर में अब तक इस बीमारी से लगभग 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >