कोलकाता : टावर लगाने के नाम पर ठगी : एक और अरेस्ट

कोलकाता : रिलायंस जियो का टावर लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करनेवाले गिरोह के मास्टरमाइंड पूर्व सेना कर्मी प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद एक और महिला को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला, मास्टर माइंड प्रदीप के भाई की पत्नी है. उसका नाम तनिमा समद्दार है. बताया जा रहा है कि परिवार के कई […]

कोलकाता : रिलायंस जियो का टावर लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करनेवाले गिरोह के मास्टरमाइंड पूर्व सेना कर्मी प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद एक और महिला को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला, मास्टर माइंड प्रदीप के भाई की पत्नी है. उसका नाम तनिमा समद्दार है. बताया जा रहा है कि परिवार के कई सदस्य इस गिरोह में शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को नेताजीनगर के रामगढ़ रोड स्थित तनिमा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
साल्टलेक में उसने एक कंपनी खोल रखी थी और उसकी डॉयरेक्टर भी थी. उसका पति पेशे से पुलिस कर्मी है. मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. फिर मंगलवार की रात उत्तर 24 परगना के बानीपुर निवासी प्रदीप समद्दार उर्फ मिठू (49) को नेताजीनगर इलाके से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी के भाई की पत्नी को.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >