कोलकाता : रक्षक की जिंदगी संकट में

कोलकाता : अलीपुर कोर्ट के एक जज को बेहला स्थित उनके घर पर छोड़ कर लौट रहे कोलकाता पुलिस का एक जवान माझेरहाट ब्रिज हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. जज के रक्षक के तौर पर काम करनेवाला अनुपम साहू ही हालत गंभीर बनी हुई है. सीएमआरआई में […]

कोलकाता : अलीपुर कोर्ट के एक जज को बेहला स्थित उनके घर पर छोड़ कर लौट रहे कोलकाता पुलिस का एक जवान माझेरहाट ब्रिज हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. जज के रक्षक के तौर पर काम करनेवाला अनुपम साहू ही हालत गंभीर बनी हुई है. सीएमआरआई में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है. वह स्वस्थ रूप से पहले की तरह ड्यूटी में लौट पायेगा या नहीं. ऑपरेशन के बाद भी क्या वह पहले की तरह ठीक हो पायेगा? इसे लेकर अनुपम के परिवार सदमे में है.
गंभीर रूप से घायल अनुपम को देखने अस्पताल पहुंची उसकी मां आरती रानी साहू से बात करने पर वह रो पड़ी. उसके साथ सारा परिवार अस्पताल परिसर में ही रो रहा था. एक बेटे के लिए मां की चिंता क्या होती है, इसका अंदाजा आरती रानी की आंखों में दिख रही थी. अपने बेटे के सकुशल घर लौटने की कामना कर रोती बिलखती हुई बूढ़ी मां कह रही थी, हे भगवान मेरे बेटे की जान बचा ले. वह सकुशल घर लौट आये. बस मेरी यही विनती है. इधर अस्पताल पहुंची अनुपम की दीदी लाबनी साहू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं. बस भाई सकुशल घर लौट आये. अस्पताल मां आरती रानी, पिता एस साहू, पत्नी पूरबी साहू समेत परिवार के कई लोग पहुंचे थे.
अनुपम खुदीराम मेट्रो स्टेशन के बलिया इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है. उसकी दीदी का कहना है कि वह कोलकाता पुलिस में काम करता है. वह घटना के वक्त जज की गाड़ी में ही था. वह कार में सामने ड्राइवर के बगल में बैठा था. अलीपुर सिविल कोर्ट के चीफ जज शिशिर घोष को उनके छोड़ कर घर लौट रहा था, तभी इस हादसे का शिकार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >