ब्रिज की स्थिति के बारे में क्या बंगाल सरकार नहीं जानती थी : राज्यपाल

दुर्घटना की हो उच्च स्तरीय जांच कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने माझेरहाट ब्रिज गिरने की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है. साथ ही उन्हाेंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि ब्रिज की स्थिति के बारे में क्या राज्य सरकार को पता नहीं था. इस प्रकार की घटना को कतई […]

दुर्घटना की हो उच्च स्तरीय जांच
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने माझेरहाट ब्रिज गिरने की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है. साथ ही उन्हाेंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि ब्रिज की स्थिति के बारे में क्या राज्य सरकार को पता नहीं था.
इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी दुर्घटनाग्रस्त माझेरहाट ब्रिज के पास स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और उन्होंने वहां चल रहे बचाव व राहत कार्य का जायजा लिया. घटनास्थल पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >