कल्याणी : दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है. घटना कल्याणी थाना अंतर्गत कल्याणी बाजार इलाके की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभु दास (56) है.
जानकारी के अनुसार सोमवार स्कूल से घर लौटते समय दो छात्राओं को आरोपी मिठाई दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. आरोप है कि उसने दोनों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. किसी तरह वहां से भागी छात्राओं यह जानकारी परिवारवालों को दी. इसके बाद उन्होंने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को शंभु को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
