कोलकाता : सॉल्टलेक में डर्बी मैच के दौरान सात गिरफ्तार

पुलिस संग बदसलूकी में तीन और टिकट ब्लैक करते 4 पकड़े गये कोलकाता : सॉल्टलेक के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में मोहनबागान और इस्टबंगाल के बीच बहुप्रतीक्षित डर्बी मैच के दौरान ही पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें तीन लोगों को पुलिस के संग बदसलूकी करने के आरोप में और चार लोगों […]

पुलिस संग बदसलूकी में तीन और टिकट ब्लैक करते 4 पकड़े गये

कोलकाता : सॉल्टलेक के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में मोहनबागान और इस्टबंगाल के बीच बहुप्रतीक्षित डर्बी मैच के दौरान ही पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें तीन लोगों को पुलिस के संग बदसलूकी करने के आरोप में और चार लोगों को टिकट ब्लैक करते हुए पकड़ा गया. रविवार की देर शाम मैच शुरू होने के बाद स्टेडियम में प्रवेश के दौरान ही कुछ नियमों के तहत पुलिस ने तीन लोगों को रोका, जिस दौरान तीनों ने पुलिस के संग विवाद करते हुए बदसलूकी की.
इसी दौरान तीनों को मौके पर पहुंची विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने टिकट ब्लैक करते हुए रंगों हाथों कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. स्टेडियम के पास ही चारों टिकट ब्लैक कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >